
लंबे समय से मुंबई नाइट लाइफ की मांग उठती रही
मुंबई / अकबर खान
मुंबई : समाजवादी पार्टी की दोनों पार्षद ने मुंबई नाइट लाइफ की मांग को हाउस मे उठाने का निर्णय लिया l बता दे की बीएमसी वार्ड 212 से अमरीन शेज़ाद अब्राहानी, और वार्ड 201से इरम साजिद अहमद सिद्दीकी ने महाराष्ट्र सरकार से मुंबई 24/7 खुली रखने का परास्ताव BMC मेयर के सोपने और हाउस मे उठाने कहा l आदित्य ठाकरे शिव सेना नेता (UBT) ने ये प्रस्ताव अपनी ही सरकार पर रखा था जिसे अब वापस समाजवादी पार्टी उठा रही l दोनों पार्षद ने महाराष्ट्र सरकार व उद्योग विभाग मे आवेदन देने का फैसला लिया जिस की जानकारी पत्रकारों को दी गईं l वही मुंबई में दुकानें, होटल्स और अन्य प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने का निर्णय दिया जाये. हालांकि इसमें शराब की दुकानें शामिल नहीं हैं. वही जुहू चौपाटी और मरीनड्राइव पर मुंबई वासिओं को रात मे बैठने चहल पहल की अनुमति दी जाये l राज्य सरकार पुलिस और स्थानीय अधिकारियों द्वारा रात भर के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के बारे में व्यवसायों की बार-बार की शिकायतों के बाद अपना रुख स्पष्ट किया। वही
वेपारी फेडरेशन ने इस फैसले का स्वागत किया इससे कारोबार बढ़ेगा और आम आदमी को फायदा होगा, पर यह ध्यान देना जरूरी है कि सरकार कहीं इसके लिए कुछ शर्तें न लगा दे। व्यापारियों को भी दुकान में काम करने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखना होगा। वही मुंबई में 10 लाख दुकानें, को फायदा होगा
मुंबई में ही करीब 10 लाख दुकानें हैं। यहां लंबे समय से नाइट लाइफ की मांग उठती रही है। दुकानों को खोले रखने को लेकर कोई स्पष्टता अब तक नहीं थी। कई जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष उठा रहे । अनुमति पर स्पष्टता न होने के चलते रात के समय दुकानें पुलिस बंद कराती थी । इसका विरोध भी होता था ।
