LPG cylinder मेहेंगा ₹3071 पर पहुंचा 19 Kg सिलेंडर

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों यथा आईओसी (IOC), एचपीसीएल (HPCL) और बीपीसीएल (BPCL) ने आज गैस सिलेंडर के दाम में तगड़ी बढ़ोतरी की। एक ओर जहां 19 किलो गैस वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई तो दूसरी तरफ पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये की बढ़ोतरी हो गई। हालांकि, इन कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

छह साल में तीन गुना दाम

19 किलो वाले एलपीजी गैस वाले कॉमर्शियल सिलेंडर को हलवाई सिलेंडर भी कहा जाता है। सड़क किनारे समोसा-ब्रेड पकौड़ा तलने वाले दुकानदार हो या बड़े-बड़े रेस्टोरेंट या मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार इसी गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। आज से छह साल पहले मतलब कि एक मई 2020 को इस सिलेंडर के रिफिल का दाम दिल्ली में 1144.50 रुपये था। आज इसकी कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। मतलब कि छह साल में 1927 रुपये महंगा हो गया है।

एक दिन में 993 रुपये महंगा हुआ

हलवाई सिलेंडर का दाम दिल्ली में कल तक 2078.50 रुपये था। इसे आज बढ़ा कर 3071.50 रुपये कर दिया गया। इससे पहले एक अप्रैल 2026 को इसकी कीमतों में 195.50 रुपये और एक मार्च 2026 को 114.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। तीन महीने में देखें तो यह सिलेंडर कुल 1303 रुपये महंगा हो चुका है।

क्रूड ऑयल महंगा हुआ 50%

ईरान-इजरायल युद्ध जबसे शुरू हुआ, तभी से दुनिया भर में क्रूड ऑयल या कच्चा तेल की कीमतें में करीब 50% की बढ़ोतरी हुई है। क्रूड ऑयल को जब साफ करते हैं तो उसी दौरान उससे लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस या एलपीजी निकलता है। यह क्रूड का ही बाय-प्रोडक्ट है। अपने यहां जितने क्रूड को साफ किया जाता है, उससे घरेलू खपत के लिए पर्याप्त एलपीजी नहीं निकल पाता है। इसलिए काफी मात्रा में विदेशों से भी एलपीजी का आयात करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!